नगर निगम प्रशासन की टूटी नींद, चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

10/9/2018 12:43:26 PM

पानीपत(सौरव शर्मा): शहर में अतिक्रमण की वजह से समस्या बढ़ती ही जा रही है। इसमें व्यापारियों से लेकर आम पब्लिक तक सभी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते आज निजी ठेकेदार द्वारा शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। इससे पहले जनहित को ध्यान में रखते हुए शहर मुख्य राजमार्ग के साथ लगती दुकानदारों के होल्डिंग व् बोर्ड उठाने का काम शुरू किया गया है। 

निजी ठेकेदार का कहना है कि शहर के फुटपाथ व् फोरलाइन पर दुकानदारों ने नाजायज तरीके से अपने साइनबोर्ड लगाए है। जिससे आम आदमी को पैदल निकलने भी परेशानी होती है, वहीं त्योहारों के दिनों में भीड़-भाड़ ज्यादा होती है। जिसके कारण जाम की स्थिति बनती है। निगम ने अब निजी ठेकेदार को शहर को अतिक्रमण से मुक्त करने की जिम्मेवारी दी है।  देखना यह होगा कि आखिर कब तक शहर की जनता को अतिक्रमण से मुक्ति मिलेगी।   

Rakhi Yadav