सैर पर निकले ज्वैलर पर युवक ने कुल्हाड़ी से किए 2 वार, दोनों बाजू की कटी नसे
6/27/2020 3:05:18 PM
यमुनानगर : बूड़िया में ज्वैलर पर अलसुबह एक युवक ने कुल्हाड़ी से 2 वार किए। बचाव में श्रवण ने हाथ आगे कर लिए और हमलावर ने तब भी कई वार किए। इससे उनकी दोनों बाजू की नशे कट गई। हमलावर ने इस दौरान उनके गले से सोने की चेन और हाथोंस से 2 अंगुठियां निकाल ली। हमलावर वहीं पर कुल्हाड़ी छोड़कर फरार हो गए।
देर शाम तक हमला करने वाले का पता नहीं चल पाया है। घायल को पी.जी.आई. रैफर कर दिया। परिवार के लोगों ने चंडीगढ़ में उन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल के परिवार के सदस्यों ने बताया कि श्रवण वर्मा और उसका बड़ा भाई सतीश चंद दोनों ही बूड़िया बाजार में ज्वैलर की दुकान करते है। श्रवण की बूड़िया बाजार में श्रवण ज्वैलर के नाम से दुकान है। दोनों भाई अलसुबह 4 बजे ही सैर के लिए निकल जाते है। शुक्रवार को श्रवण बड़े भाई से 10 मिनट पहले सैर के लिए घर से निकल आए। जैसे ही वे गांव की फिरनी पर पहुंचे तो पीछे से एक युवक ने उनके सिर में कुल्हाड़ी से वार किया।
इसे वे जमीन पर गिर गए और हमलावर ने एक के बाद एक कई वार किए। उनका निशाना सिर पर ही था। आरोपी ने कड़ा भी निकालने का प्रयास किया, लेकिन नहीं निकल पाया। इसके बाद श्रवण वहां से किसी तरह उठाकर सड़क तक पहुंचा। लोगों ने उन्हें देखा तो तभी वहां पर उनके भाई सतीशचंद पहुंच गए। उन्होंने और परिवार के अन्य लोग उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। परिवार का कहना है कि श्रवण का किसी से कोई झगड़ा नहीं है। हमला करने वाले युवक ने टी-शर्ट पहनी हुई थी। उसकी पहचान की जा रही है। बूड़िया एस.एच.ओ. धर्मपाल सिंह ने बताया कि बयान के आधार पर एक अज्ञात के खिलाफ 379 बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित अनफिट है और बयान देने के लायक नहीं है।