पिस्तौल की नोक पर व्यक्ति से मारुती शिफ्ट कार लूटकर फरार हुए बदमाश(Video)

6/15/2018 9:30:51 AM

पंचकूला(धरणी):  पंचकूला के चंडीमंदिर थाना के अंतर्गत पड़ते सेक्टर 27 में देर रात  तीन अज्ञात लोगों ने पिस्तौल की नोक पर एक व्यक्ति से मारुती शिफ्ट कार लूटी और फरार हो गए। तीनों लूटेरे एक बाइक पर सवार होकर आये थे। कार मालिक रामाकेश ने बताया कि कार रोककर वह थोड़ी दूरी पर बाथरूम के लिए गया था। जब वापिस आया तो तीन अज्ञात लोगों ने उस पर पिस्तौल तान दी और कार के साथ उसका  मोबाइल , 4 एटीएम और गाड़ी में मौजूद कई दस्तावेज लेकर फरार हो गए।  

पुलिस ने इसकी सुचना मिलने पर नाकेबंदी कर तीनों लूटेरो की तलाश शुर कर दी है।  बता दे कि कुछ दिन पहले ही गैंगस्टर सम्पत नेहरा के साथी गनपॉइंट पर इसी क्षेत्र से एक गाड़ी लेकर भागे थे। जो बाद में मोहाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गए थे। पुलिस को आशंका है कि इस लूट की घटना को अंजाम देने वाले दूसरे गैंग के लोग है।  

पीड़ित व्यक्ति रामाकेश ने बताया कि वह अम्बाला के गोकुलगड गांव से पिंजौर के रामपुर जंगी की तरफ जा रहा था। उसने अपनी कार पंचकूला सेक्टर 27 के पास रोकी। जिसके बाद ये घटना हुई। चंडीमंदिर थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि आस-पास के एरिये में नाकेबंदी की गई है। आरोपी जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।  
 


 

 

Rakhi Yadav