वर्णिका की वायरल तस्वीर पर BJP नेता ने ट्वीट कर दी सफाई

8/9/2017 8:49:03 AM

चंडीगढ़:सोशल मीडिया में वायरल हो रही वर्णिका की तस्वीर को एक बीजेपी नेता शायना एन.सी. के ट्विटर अकाउंट के जरिए पोस्ट किया गया था, जिस पर उसने दावा किया है कि उसका अकाउंट हैक हो गया था। बीजेपी नेता को जब तस्वीर के फर्जी होने की खबर पता चली तो उन्होंने ट्वीट पर सफाई देते हुए कहा कि उनका अकाउंट हैक हो गया था और अब उन्होंने दोबारा इसका एक्सेस हासिल कर लिया है। विवादित ट्वीट को उन्होंने इग्नोर करने को कहा। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने महिलाओं के सम्मान की रक्षा का पक्ष लेते हुए दावा किया कि उनकी सरकार न्याय सुनिश्चत करेगी।

बता दें, वायरल तस्वीर के बारे वर्णिका ने मीडिया को बताया था कि तस्वीर में वो लड़का नहीं है, मेरे दो बहुत ही अच्छे दोस्त हैं और, ये लोग यहां रहते भी नहीं है। तस्वीर भी बहुत पुरानी है। मैं अपने दोस्तों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दे सकती, लेकिन ये वो लड़का नहीं है।”

उल्लेखनीय है कि विकास बराला और आशीष कुमार ने सीनियर आईएएस की बेटी की कार का पीछा किया था। उन्होंने लड़की के कार का दरवाज़ा भी खोलने की कोशिश की।लड़की के कई बार फोन करने पर पुलिस वहां पहुंची और दोनों लड़कों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के अगले ही दिन आशीष बराला को जमानत मिल गई। जांच में पाया गया कि आशीष बराला ने शराब पी रखी थी। पीड़ित ने इस पूरे वाकय को फेसबुक पर बयां किया था। हालांकि कांग्रेस समेत विपक्ष का आरोप है कि आरोपियों को पुलिस पर दबाव डालकर बचाया गया। विकास बराला बीजेपी हरियाणा के अध्यक्ष और विधायक सुभाष बराला का बेटा है।