एक बार फिर दिखी हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी, आपस में भिड़े दो नेता

7/6/2019 4:15:38 PM

रोहतक (दीपक भारद्वाज): हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियां जीत का प्रचम लहराने के लिए तैयारियों में जुटी हुई है। लेकिन हरियाणा कांग्रेस की अधरुनी कलह खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। हरियाणा कांग्रेस में आला नेताओं में ही नहीं बल्कि दूसरे कार्यकर्ताओं में भी कुर्सी के लिए तलवारें खींची रहती हैं। इसी कड़ी में रोहतक के जिला कांग्रेस कार्यलय में कुर्सी पर बैठने को लेकर तंवर व हुडडा गुट के नेता आपस में भिड़ गए। यह कहासुनी प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एससी डिपार्टमेंट हरियाणा कांग्रेस पार्टी सतीश बंधु व पूर्व विधायक संतकुमार के बीच हुई।

Edited By

Naveen Dalal