घर से साढ़े 6 लाख चोरी करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

8/16/2021 4:32:43 PM

रेवाड़ी (योगेंद्र सिंह): गोकुल गेट पुलिस में घर में घुसकर चोरी करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। संगी का वास रहने वाले उदय सिंह पुत्र अमर सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी 18 जुलाई 2018 को अपनी पत्नी के साथ रिश्तेदारी में गए हुए थे और घर पर ताला लगा हुआ था। 

उसी दौरान किसी ने रेकी करने उपरांत घर में घुसकर साढ़े 6 लाख रुपए नकदी पर हाथ साफ कर दिया। उदय सिंह उदय सिंह पुलिस को राजकुमार, अजय और सुभाष नामक युवकों पर चोरी करने का संदेह जताया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद लेते हुए संदिग्ध आरोपियों की तलाश शुरू की और आज इस मामले में राजकुमार पुत्र करतार सिंह निवासी सिवाड़ी जिला गुरुग्राम को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करके उसके अन्य साथियों की जानकारी हासिल कर रही है।

Content Writer

Shivam