पंचकूला गोली कांड में एक आरोपी गिरफ्तार

1/2/2019 1:37:17 AM

पंचकूला(उमंग): पंचकूला गोली कांड में एक आरोपी को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। आरोपी से एक अवैध देसी कट्टा भी बरामद किया गया। पंचकूला पुलिस उपायुक्त कमलदीप गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि  आरोपी दीपक को पंचकूला कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने आरोपी दीपक को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। बता दें कि आरोपी दीपक पर 27 दिसंबर की रात को पंचकूला के सेक्टर-12ए के रैली गांव में रोहित नाम के युवक पर गोली चलाने का आरोप है।

Shivam