सोनीपत में आज फिर कोरोना से एक मौत, 47 नए पाॅजिटिव केस मिले

7/20/2020 6:32:52 PM

सोनीपत (संजीव दीक्षित): सोनीपत में कोरोना की रफ्तार रुकने का नाम नहीं ले रही। यहां आज फिर कोरोना से एक मौत हो गई। जिसके बाद मौत का आंकड़ा 29 पहुंच गया। इसके साथ आज 47 नए पाॅजिटिव केस सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 2536 पहुंच गई। जिला में अभी एक्टिव केसों की संख्या 731, जबकि ठीक होने वालों की संख्या 1730 है।  

(अगर आप केवल सोनीपत की खबरें पढऩा चाहते हैं तो हमारा फेसबुक पेज Sonipat Kesari लाइक कर सकते हैं।)

Edited By

vinod kumar