नए साल पर कोहरा बना काल, सड़क हादसे में एक की मौत, कई घायल (VIDEO)

1/2/2019 12:31:21 AM

नरवाना(गुलशन): नव वर्ष का आगाज होते ही काल बने कोहरे ने अपना कहर दिखा दिया। नरवाना में नेशनल हाईवे हिसार-चंडीगढ़ रोड पर दो वाहनों की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दर्जनभर लोग घायल हो गए, वहीं हिसार निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई। राहगीरों द्वारा घायलों को नरवाना के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

जानकारी के मुताबिक, हिसार के 7 दोस्त शिमला से नववर्ष मना कर वापिस अपना लौट रहे थे। नरवाना के टोल प्लाजा के पास उनकी गाड़ी की क्रूजर के साथ जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिसमें लगभग दर्जनभर लोग घायल हो गए। वहीं हिसार निवासी कृष्ण की मौके पर ही मौत हो गई। क्रूजर में सवार लोग माता बनभौरी के दर्शन करके वापस अपने घर लौट रहे थे।

Shivam