पिज्जा शॉप में गोली चलने से एक घायल

punjabkesari.in Saturday, Oct 18, 2025 - 10:34 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): राजीव नगर स्थित पिज्जा शॉप के बेसमेंट में अचानक गोली चलने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली युवक के पेट और कलाई में लगी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें। 

 

पुलिस को दी शिकायत में हिसार के आदित्य ने बताया कि वह गुड़गांव के शीतला माता कॉलोनी में किराये पर रहते हैं। वह राजीव नगर की गली नंबर 3 में शुभ पिज्जा दुकान पर पिज्जा बनाने का काम करते हैं। वीरवार की रात करीब 10:15 से 10:30 बजे उनके दोस्त अजय और उसका एक साथी दुकान के बेसमेंट में आए। कुछ देर बाद आदित्य सामान लेने बेसमेंट में गए, जहां अजय और उसके दोस्त कट्टे से गोली निकाल रहे थे। आदित्य ने जब इसका विरोध किया तो अजय के कट्टे से गोली चल गई, जो उनके पेट और दाहिने हाथ की कलाई में लगी। इसके बाद अजय उन्हें सेक्टर 12 के मोहित अस्पताल में छोडक़र अपने दोस्त के साथ फरार हो गया। आदित्य का इलाज अब पालम के मणिपाल अस्पताल में चल रहा है। आदित्य ने इस बारे में पुलिस को शिकायत की।

 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को रात के समय कंट्रोल रूम से गोलीबारी की जानकारी मिली थी। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो पता चला कि आदित्य को पहले ही अस्पताल ले जाया गया था। पुलिस ने दुकान के बेसमेंट को बंद कराया और शुक्रवार को आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

static