Elvish Yadav के घर फायरिंग करने वाले को गुड़गांव पुलिस ने किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Jul 11, 2026 - 04:53 PM (IST)

गुड़गांव,(ब्यूरो): बिग बॉस ओटीटी विजेता एवं फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव के घर फायरिंग करने वाले को गुड़गांव पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर-43 ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान भविष्य दहिया (उम्र-31 वर्ष) निवासी सैक्टर-34 सनसिटी जिला रोहतक (हरियाणा) के रूप हुई है। पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी भविष्य तथा एल्विश यादव बिजनेस पार्टनर थे। वित्तीय विवाद व रूपयों के लालच में आरोपी ने एक अन्य आरोपी के साथ मिलकर उपरोक्त अभियोग की योजना बनाई तथा अन्य आरोपियों की मदद से वारदात को अंजाम दिलवाया।  अब तक इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

आपको बता दें कि 17 अगस्त 2025 को सेक्टर-56 थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि बिग बॉस ओटीटी विजेता एवं यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर गोली चली है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से गोली के खाली खोल बरामद हुए। पुलिस को एल्विश यादव ने शिकायत देकर बताया कि 17 अगस्त 2025 को समय सुबह करीब 05.25 बजे इसके घर के ग्राउंड फ्लोर व पहली मंज़िल पर 3 अज्ञात हमलवारों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है, जिसकी पुष्टि घर में लगे CCTV से कर सकते है। हमलवार बाईक पर सवार होकर आए, जिन्होंने मकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग करके जानलेवा हमला किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अब तक मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

static