महिला से छेड़छाड़ के दोषी को एक साल की सजा, जुर्माना भी लगाया

punjabkesari.in Friday, Apr 15, 2022 - 05:26 PM (IST)

रेवाड़ी: मार्च 2019 को पुलिस को दी शिकायत में माडल टाउन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने कहा था कि वहअतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कंचन माही की अदालत ने महिला से छेड़छाड़ के दोषी युवक को एक साल की कैद की सजा सुनाई है। साथ ही 11 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। दोषी युवक पीड़िता के ही गांव का ही रहने वाला है कनीना स्थित एक कॉलेज में पढ़ाई कर रही है।

27 मार्च की सुबह भी वह अपने पति के साथ कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी। दोनों पैदल गांव के बस स्टॉप पर जा रहे थे। रास्ते में पीछे से गांव निवासी एक युवक अपनी कार लेकर आया। युवक ने महिला व उसके पति को रेवाड़ी तक छोड़ने की बात कह कर अपनी कार में बैठा लिया था। महिला के पति रास्ते में ही किसी काम से कार से उतर गया था। कुछ दूर चलने के बाद महिला को अकेली पाकर कार चालक ने छेड़छाड़ शुरू कर दी थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static