कोरोना से मिल रही राहत : रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ में मात्र 1 की मौत, 210 पॉजिटिव

5/27/2021 11:22:08 PM

रेवाड़ी/महेंद्रगढ़ (योगेंद्र सिंह): कोरोना से रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ जिले को राहत मिलती नजर आ रही है। वीरवार को रेवाड़ी में एक भी कोरोना पेसेंट की मौत नहीं हुई। वहीं महेंद्रगढ़ में मात्र एक पेसेंट की मौत हुई। इसी प्रकार रेवाड़ी में पिछले 24 घंटे में 139 लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। महेंद्रगढ़ की बात करें तो वहां पर भी मात्र 71 लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। अर्से बाद रेवाड़ी में लगातार दो दिन से कोरोना से किसी भी पेसेंट की मौत नहीं हुई है। वहीं महेंद्रगढ़ में भी पॉजिटिव मरीजों की संख्या तीन दिन से दो अंकों में आ रही है। 

 

Content Writer

vinod kumar