इन्फेक्शन होने पर ओपी चौटाला LNGP अस्पताल में भर्ती

10/25/2018 2:56:56 PM

डेस्क: जे.बी.टी. मामले में तिहाड़ जेल में बंद इनैलो प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला को वीरवार को लोकनायक (एल.एन.जे.पी.) अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जानकारी के मुताबिक वह किसी संक्रमण की चपेट में हैं, जिसके कारण उपचार के लिए उन्हें जेल से अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। उन्हें अस्पताल के विशेष वार्ड में रखा गया है। वहीं, वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है। यहां बता दें कि इससे पहले भी चौटाला को अस्पताल में भर्ती किया जा चुका है। डॉक्टरों के मुताबिक उम्र की इस दहलीज पर संक्रमण होना स्वाभाविक है।

डॉक्टरों के मुताबिक उनकी स्थिति गंभीर नहीं है। वीरवार को उनकी कुछ जरूरी जांच करवाई गई है। रिपोर्ट शुक्रवार दोपहर को मिलेगी। रिपोर्ट मिलने के बाद डॉक्टर उपचार की आगे की प्रक्रिया शुरू करेंगे। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक अस्पताल में आने के बाद से चौटाला की सेहत में सुधार है। हालांकि अभी वह बुखार से पीड़ित हैं। डॉक्टर एंटीबायोटिक्स के माध्यम से संक्रमण के प्रभाव को कम करने की दिशा में प्रयास कर रहे हैं। 

 

 

 

Rakhi Yadav