ओपी चौटाला ने सिंघु बॉर्डर पर किया ऐलान, विपक्षी दलों को इकट्ठा कर बनाएंगे थर्ड फ्रंट

punjabkesari.in Wednesday, Jul 21, 2021 - 11:04 PM (IST)

सोनीपत (पवन राठी): सिंघु बॉर्डर पर आंदोलनकारी किसानों में जोश भरने, और उनकी आवाज बुलंद करने पहुंचे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने हरियाणा में थर्ड फ्रंट बनाने का ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों मिले हुए हैं और इन्हें चुनावों में सबक सिखाने के लिए हम विपक्षी दलों को इकट्ठा करेंगे, जिसके बाद हरियाणा ही नहीं पूरे देश से भाजपा और कांग्रेस का सफाया कर देंगे। 

चौटाला ने सरकार को लुटेरी बताया। उन्होंने कहा कि लुटरे किस्म के लोगों के हाथ में देश और प्रदेश की सत्ता आ गई है। जिनका काम पैसे बटोरना है। चौटाला ने ये ऐसे कानून बनाते हैं, जिससे देश का सारा कुछ चुनिंदा व्यापारियों का चला जाता है। देश आज बर्बादी की कगार पर है। इसके साथ उन्होंने कहा कि 3600 नौकरियां देने पर सजा काटी है। अब पढ़े लिखे युवाओं को नौकरी देकर फांसी भी चढ़ जाउ तो कोई दिक्कत नहीं है।

वहीं कल किसानों के संसद मोर्च पर ओम प्रकाश चौटाला कहा कि कल विपक्ष और किसान इकट्ठे होकर इन काले कानूनों का विरोध करने दिल्ली संसद पहुचेंगे। सरकार को मजबूर करेंगे काले कानून वापिस ले। इसके अलावा फोन टेपिंग मामले पर ओम प्रकाश चौटाला ने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी मिली हुई हैं, यह मेरे कहने की जरूरत नहीं है।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vinod kumar

Related News

static