ओपी चौटाला ने दिल्ली सरकार के फैसले को दी चुनौती

1/25/2019 6:05:10 PM

नई दिल्ली(कमल कंसल): दिल्ली सरकार द्वारा फरलो रद्द किए जाने से नाराज इनेलो सुप्रीमो व हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। ओपी चौटाला ने दिल्ली सरकार पर राजनीतिक दुर्भावना के  चलते उनकी फरलो रद्द करने का आरोप लगाते हुए फरलो रद करने के फैसले को चुनौती दी है।

जानकारी के मुताबिक, 16 जनवरी को ओम प्रकाश चौटाला की फरलो की अप्लीकेशन दी गई थी, 17 जनवरी को तीन हफ्ते के लिए मंजूरी मिल गई थी, लेकिन 18 जनवरी को उसपर एक शर्त लगा दी गई कि ओमप्रकाश चौटाला कहीं भी राजनीतिक मीटिंग नहीं अटेंड कर सकते। वहीं बिना कोई कारण बताए ही चौटाला की फरलो रद्द कर दी गई।

भरे मन से दादी बोली-'दुष्यंत-दिग्विजय जैसी औलाद भगवान किसी को न दे' 

इनेलो के आरोपों पर दुष्यंत ने दी सफाई, बताए फरलो रद्द होने के कारण (VIDEO)

दुष्यंत-दिग्विजय गद्दार और देशद्रोही मैं इनका समर्थन नहीं करता: ओपी चौटाला (VIDEO)

'दुष्यंत ने साजिश के तहत करवाई ओपी चौटाला की फरलो रद्द'- इनेलो का गंभीर आरोप

आज से दुष्यंत दिग्विजय से पारिवारिक रिश्ते खत्म: अभय चौटाला

Shivam