होली का त्योहार प्रेम, भाईचारे, उत्साह, सौहार्द और एकता का पर्व: चौधरी ओम प्रकाश चौटाला

3/29/2021 4:25:11 PM

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ओम प्रकाश चौटाला ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का त्योहार प्रेम, भाईचारे, उत्साह, सौहार्द और एकता का पर्व है। 

उन्होंने कहा कि इस पर्व का वर्णन न सिर्फ हिंदू शास्त्रों और पुराणों में किया गया है, बल्कि इतिहासकाल से ही हम सभी होली के पर्व को मनाते आ रहे हैं। होली का पर्व जहां हमें अपने पुराने गिले शिकवे मिटाकर आपसी रिश्ते सुधारने का मौका देता है, वहीं हमें समाज की मुख्य धारा से जोडऩे का भी काम करता है। 

उन्होंने कहा कि हम सभी को इस पर्व का महत्व समझना चाहिए और होली के मूल संदेश को मानते हुए उसका अनुसरण करना चाहिए। साथ ही उन्होंने प्रदेशवासियों को कोरोना महामारी से बचाव के लिए सामाजिक दूरी का ख्याल रखने की हिदायत देते हुए कहा कि इसका कड़ाई से पालन करें ताकि लोगों में इस महामारी को फैलने से बचा जा सके।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Writer

Shivam