ओपी धनखड़ बोले- MSP और मंडी व्यवस्था ज्यों की त्यों रहेगी, कांग्रेस के भ्रम में न आएं किसान

9/24/2020 3:22:34 PM

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने कहा कि कृषि विधेयकों को लेकर एक पॉलिटिकल पार्टी ने अपने घोषणापत्र और अपनी बनाई रिपोर्टों को दरकिनार इनका विरोध करना शुरु किया है। कांग्रेस ने अपने चुनाव घोषणापत्र में कहा था कृषि उपज मंडी समितियों के अधिनियम में संसोधन करेंगे। इसके साथ कृषि उपज के निर्यात और अंतरराज्यीय व्यापार पर लगे सभी प्रतिबंध समाप्त हो जाएंगे, घोषणापत्र में लिखा था। लेकिन कांग्रेस ने इसे दरकिनार कर दिया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस में विचारबदलू लोग हैं, इन्होंने सत्ता में रहते हुए कोई परिवर्तन नहीं किया। अब जब भाजपा किसानों के हित में सोझ रही है, तो यह इसका विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को पीछे रखना कांग्रेस की फितरत है। इन्होंने इन विधेयकों को लेकर किसानों में भ्रम फैलाया। 

धनखड़ ने कहा कि मंडी व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं होगा। एमएसपी पहले की तरह ही रहेगा। इसके लिए किसानों को गुमराह होने की जरूरत नहीं है। वह कांग्रेस के भ्रम में ना आएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने झूठ बोलकर आंदोलन करने का काम किया। इन्होंने जानबूझकर कर 25 को कार्यक्रम रखा। धनखड़ ने कहा कि अगले महीने जब फसलों की खरीद शुरु होगी तो किसानों को भी इनके झूठ का पता चल जाएगा।

उन्होंने कहा कि किसान महत्वपूर्ण हैं, इन आदेशों के लागू होने से किसानों को ज्यादा पैसा मिलेगा। यह देश अपना है, किसान देश के लिए जरूरी है। देश में मंडी व्यवस्था जारी रहेगी। हमारी सरकार ने स्वामीनाथन की रिपोर्ट लागू की है। कांग्रेसी सरकार ने हमेशा किसानों को छला है। धनखड़ ने कहा कि केंद्र सरकार ने सारे कदम किसानों के हित में लिए हैं। 

vinod kumar