हुड्डा प्रदेश के कमजोर मुख्यमंत्री रहे: धनखड़

7/23/2017 11:16:53 AM

झज्जर(संजीत):पूर्व सी.एम. हुड्डा प्रदेश के सबसे कमजोर मुख्यमंत्री रहे, जो स्वयं द्वारा बनाई गई स्वामीनाथन रिपोर्ट अपने ही राज में लागू नहीं करवा पाए। यह कहना है कृषि मंत्री ओ.पी. धनखड़ का। वह नेहरू कालेज में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना कार्यक्रम को लेकर किसानों को जागरूक करने पहुंचे थे। 

उन्होंने कहा कि 350 करोड़ का मुआवजे जो मुआवजा किसानों को बांटा जाना था उसे हुड्डा ने लटकाए रखा और उसका ब्याज भी खाया। बाद में हमारी सरकार आने के बाद उस मुआवजे को बंटवाया गया।