खुलेआम घूमता तेंदुआ CCTV में कैद,  फिर भी अधिकारी बोले- फेक है वीडियो(video)

1/2/2018 3:27:46 PM

पानीपत (अनिल कुमार):पानीपत के सेक्टर 18 में दो दिन पहले एक तेंदुआ घुमता हुआ दिखाई दिया। जिसकी तस्वीरे घर के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना के बाद सेक्टर 18 के आसपास रह रहे लोगों में भय बना हुआ है।

प्रत्यक्षदर्शी कमल ने बताया रात को 12 बजे तेंदुए को जाते हुए देखा। जिसके बाद वन विभाग को फोन कर घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद भी विभाग के कर्मचारियों ने बहाना बनाया कि उनकी छुट्टियां चल रही है और तीन दिन के बाद आकर देखेंगे।

फिर जब छुट्टियों के बाद विभाग के कर्मचारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि इलाके में तेंदुए के पंजों के निशान थे। लेकिन इसके बाद भी वन विभाग के अधिकारियों ने इस सीसीटीवी फुटेज को फेक करार दे दिया।