27 मई को CM आवास का घेराव करेगी ‘आप’

5/20/2017 8:57:10 AM

चंडीगढ़ (पांडेय):आप प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने हरियाणा में लगातार बढ़ रही महिला उत्पीड़न की घटनाओं तथा प्रदेश में बिगड़ रही कानून व्यवस्था के मुद्दे पर हरियाणा सरकार को जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के मामले में आम आदमी पार्टी ने 27 मई को करनाल में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने का फैसला किया है। इस घेराव की अगुवाई महिलाएं करेंगी और सरकार को महिला उत्पीड़ऩ की घटनाओं के बारे में ज्ञापन दिया जाएगा। 

जयहिंद ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा जारी की गई क्राइम रिपोर्ट में भी साफ हो गया है कि प्रदेश में भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद अपराधिक घटनाओं में वृद्धि हुई है। वर्ष 2015 में महिलाओं पर एसिड अटैक की 10 घटनाएं हो चुकी हैं।