महेंद्रगढ़ में अफीम की खेती का भंडाफोड़: सरसों के खेत में लगाए थे पौधे, आरोपी राजस्थान से लाया था अफीम का डोडा

2/4/2024 9:24:05 AM

नारनौल (भालेंद्र यादव) : हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए नशा मुक्त अभियान चलाया जा रहा हैष इस अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नितिश अग्रवाल के दिशा–निर्देशानुसार महेंद्रगढ़ पुलिस द्वारा नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी संदर्भ में कनीना थाना पुलिस ने गांव बेवल में अफीम की खेती करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। 

नशे की आदी है व्यक्ति 

जानकारी के मुताबिक यह व्यक्ति अफीम के नशे का आदी है। रोज-रोज अफीम तस्करों से अफीम लेकर नशा करने की बजाय। अब इसने खुद ही अपनी सरसों की फसल के बीच में अफीम की खेती शुरू कर दी। इस शातिराना तरीके से की गई खेती की किसी को कानों कान खबर भी नहीं लगी, लेकिन जब अफीम के पौधों पर डोडे लगने लगे तब पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गांव बेवल में एक व्यक्ति के खेत में अफीम के पौधे उगे हुए हैं, तब पुलिस ने अफीम की खेती करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने करीब 45 किलो अफीम के पौधों को नष्ट किया है। पुलिस ने पूछताछ में पता लगाया कि आरोपित नशे का आदी है और काफी सालों से अफीम का नशा करता है। वह खाने के लिए अफीम का डोडा राजस्थान से लाया था और डोडा के बीज निकालकर अपने सरसों के खेत में बीज लगा दिए थे।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana