5वीं कक्षा के सिलेबस से पूर्व मुख्यमंत्रियों की जीवनी गायब होने पर विपक्ष हुआ हमलावर

8/12/2022 5:47:53 PM

डेस्क: हरियाणा सरकार द्वारा पांचवीं कक्षा के सिलेबस से प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रियों और महाराजा अग्रसेन जैसे महापुरुषों की जीवनियों को हटाने के मामले में विपक्ष सरकार पर हमलावर है। नेता प्रतिपक्ष समेत विपक्ष के कई नेता इसे लेकर नाराजगी दिखा चुके हैं। वहीं हरियाणा की पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने भी महापुरुषों की जीवनियां पाठ्यक्रम में दोबारा शामिल करने की मांग की है।

 

2020 में सिलेबस हुआ था रिवाइज्ड, नए किताबें छपने पर गर्माया मामला


दरअसल कक्षा पांचवीं की हिंदी विषय की पुस्तक में महाराजा अग्रसेन की जीवनी पढ़ाई जा रही थी। इसी के साथ हरियाणा के गौरव के नाम से प्रथम मुख्यमंत्री पंडित भगवत दयाल शर्मा, पूर्व सीएम चौधरी देवीलाल, सर छोटू राम चौधरी बंसी लाल, राव बीरेंद्र सिंह व चौधरी रणबीर सिंह की जीवनी को पढ़ाया जा रहा था। वहीं साल 2020 में सरकार ने इन दोनों ही पाठ को हटा दिया है। वहीं अब 2022-23 के शैक्षणिक सत्र में जब बच्चों को किताबें दी गई तो पांचवी के सिलेबस से महापुरुषों की जीवनियां हटाने की बात का खुलासा हुआ।

  
अपनी गलती को सुधार कर महापुरुषों की जीवनी को सिलेबस में शामिल करे सरकार

 

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा और हरियाणा की पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने कहा कि भाजपा सरकार ने महापुरुषों की जीवनियों को पांचवीं के पाठ्यक्रम से हटाकर संकीर्ण सोच का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार आजादी का अमृत महोत्सव मना रही है तो वहीं दूसरी ओर स्कूलों के पाठ्यक्रम से महापुरुषों की जीवनी को हटा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को अपनी गलती को सुधारते हुए फिर से महापुरुषों की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल करना चाहिए।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भीबस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Gourav Chouhan