ओरा की रफ्तार ने छीनी जिंदगी! साइकिल सवार रिजवान को पीछे से मारी टक्कर, मौके पर मौत
punjabkesari.in Tuesday, Sep 01, 2026 - 03:14 PM (IST)
पानीपत (सचिन): पानीपत पानीपत जीटी रोड पर पास तेज रफ्तार ओरा ने साइकिल सवार 36 वर्षीय रिजवान को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, रिजवान रात में साइकिल से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही ओरा ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद रिजवान सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने घायल रिजवान को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
रिजवान उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। वह रोजी-रोटी के सिलसिले में घर से निकला था। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ओरा चालक की भूमिका और हादसे के कारणों की जांच कर रही है। लापरवाही सामने आने पर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।