हरियाणा में अगले 24 घंटें में होगी मूसलाधार बारिश, इन जिलों के लिए जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

7/20/2022 6:26:15 PM

डेस्क: हरियाणा के कई जिलों में अगले 24 घंटों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 20 जुलाई की रात और 21 जुलाई को 17 जिलों में भारी से भारी बारिश होने का अनुमान है। विभाग के अनुसार अगले 2 दिन तक हरियाणा के अधिकतर इलाकों में बरसात होगी। मौसम विभाग द्वारा प्रदेश के अलग-अलग जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।
 
 

2 दिन तक प्रदेश में जमकर बरसेंगे बादल

मौसम विभाग की मानें तो पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरूग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत और जींद के लिए अगले 24 घंटे में भारी से भारी मात्रा में बरसात होने के आसार हैं। इन जिलों के लिए विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सावधानी बरतने की सलाह दी है।

वहीं 22 जुलाई को भी कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 22 जुलाई के बाद प्रदेश का मौसम साफ होगा। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Vivek Rai