हरियाणा के इन 17 जिलों में ठंड का ऑरेंज अलर्ट: शीत लहर ने बढ़ाई ठिठुरन, जानें मौसम का ताजा अपडेट

1/14/2024 8:48:17 AM

चंडीगढ़ : हरियाणा में ठंड का दौर जारी है। मौसम में बदलाव के कारण कोहरा तो छटा है, लेकिन शाम को चलने वाली शीतलहरी ने ठिठुरन बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में अभी मौसम साफ नहीं होगा। घना कोहरा छाने के कारण वाहन चालक भी वाहन आराम से चला रहे है। ठंड का असर जानवरों को भी पड़ा है। 



यहां छाएगा घना कोहरा

मौसम विज्ञानियों के अनुसार प्रदेश में तापमान हर रोज बदल रहा है। शनिवार सुबह तक घना कोहरा छाया रहा। उसके बाद धूप निकलने पर लोगों को राहत मिली। मगर शाम को चली शीत लहर के चलते दोबारा से ठंड बढ़ गई। तापमान में गिरावट के चलते बावल सबसे ठंडा रहा। दिन में खिल रही धूप के चलते दिन के तापमान में उछाल आया है। आज 17 शहर अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी में शीत लहर, घना कोहरा छा सकता है। इसी प्रकार पंचकूला, यमुनानगर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत में यलो अलर्ट के साथ घना कोहरा छाने, शीत लहर चलने और ठंडा दिन रहने की संभावना है।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana