Weather Update: घने कोहरे के बाद बूंदाबादी का पूर्वानुमान, हरियाणा के 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

12/24/2023 7:42:06 PM

चंडीगढ़: हरियाणा सहित पूरे उत्तर भारत में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार अभी तापमान और गिरावट आ सकती है। वहीं विभाग की तरह से आज से 26 दिसंबर तक घने कोहरे का अनुमान लगाया है। जिसके चलते ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।

विभाग की तरफ से वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। जिसमें कहा गया है कि जिन जिलों में धुंध का प्रकोप है इन जिलों में वाहन चलाते समय विशेष ध्यान देने की जरूरत है। सुबह और शाम धुंध का ज्यादा प्रकोप रहेगा। वहीं सूरज के देर से दिखने की संभावन है। इसके साथ ही मौसम विभाग के पूर्वानुमान में कुछ जिलों में हल्की बारिश की भी संभावना है। आसमान में इस दौरान बादल छाए रहेंगे। पूर्वानुमान के अनुसार 26 दिसंबर तक बारिश हो सकती है।

इन जिलों में रहेगा ऑरेंज अलर्ट

धुंध के कारण जिन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, उनमें कैथल, कुरुक्षेत्र करनाल शामिल हैं। इन जिलों में आज से ही ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 24 दिसंबर से लेकर 28 सितंबर तक सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र में घने कोहरे का अलर्ट है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है हरियाणा सहित पूरे भारत में ठंढ का मौसम है। उपरोक्त बदलावों के कारण तापमान गिरावट आएगी। इसलिए बच्चों एवं बुजुर्गों का खास ध्यान रखने की जरूरत होगी। वहीं फसलों के लिए यह ठंढ लाभदायक है। खास कर गेहूं के लिए। मौसम में आए बदलाव से किसान राहत महसूस कर रहे हैं। सुबह और शाम ओस गिरने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Editor

Saurabh Pal