नशे में चूर लेडी डॉक्टर को सस्पेंड करने के आदेश

5/12/2018 8:39:31 AM

पंचकूला(आशीष): रायपुरारानी स्थित सिविल अस्पताल में शराब पीकर ड्यूटी देने का वीडियो वायरल होने के बाद हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री ने जांच के आदेश दिए थे। पंचकूला सिविल सर्जन ने जांच कमेटी बनाकर रिपोर्ट सौंपने को कहा था।

कमेटी ने अगले ही दिन रिपोर्ट सौंप दी थी। शुक्रवार को सी.एम.ओ. योगेश्वर शर्मा ने बताया कि हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक की ओर से जारी आदेश देर शाम को प्राप्त हुए हैं। इसमें महिला डाक्टर को सस्पैंड करने को कहा है। शनिवार को महिला डाक्टर को ऑर्डर की कॉपी भेज दी जाएगी।


 

Rakhi Yadav