प्रदेश में 110 जजों की पोस्टिंग के आदेश जारी, जानिए किस राज्य के लगे हैं सबसे ज्यादा
punjabkesari.in Monday, Feb 10, 2025 - 03:16 PM (IST)

चंड़ीगढ़ : पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार की ओर से नवनियुक्त 110 जजों को पोस्टिंग के आदेश जारी कर दिए हैं। नई नियुक्ति से राज्य में जजों की कमी काफी हद तक पूरी होगी। इनमें सभी असिस्टेंट सिविल जज जूनियर डिविजन लगाया गया है।
इन 110 नए जजों में हरियाणा के रहने वाले करीब 50 युवाओं का चयन हुआ है। वहीं करीब 60 दूसरे राज्यों से हैं। इनमें सबसे ज्यादा पंजाब के हैं। वहीं प्रदेश में 777 डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसका फाइनल परिणाम घोषित कर दिया गया है। एक दिसंबर को परीक्षा लेने के बाद 6 दिसंबर को विस्तृत परिणाम जारी किया था। इसके बाद युवाओं को फाइनल परिणाम का इंतजार था।
17 फरवरी को बुलाया पंचकूला
अब विभाग ने चयनितों को ज्वॉइनिंग के नए 17 फरवरी को पंचकूला स्थित महानिदेशक कार्यालय बुलाया है। यहां बायोमेट्रिक अटेंडेंस लगेगी। साथ ही मूल दस्तावेजों की भी जांच होगी। बता दें कि हरियाणा राज्य में करीब 800 डॉक्टरों की कमी है। इस भर्ती प्रक्रिया से मरीजों को कुछ राहत मिल सकेगी।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)