प्रदेश में गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को तुरंत प्रभाव से बंद करने के आदेश

punjabkesari.in Wednesday, Aug 05, 2026 - 09:15 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): प्रदेश भर में चल रहे गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को बंद करने के आदेश शिक्षा निदेशालय ने जारी कर दिए हैं। शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को कहा है कि वह तुरंत प्रभाव से गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को बंद करके इसकी रिपोर्ट मुख्यालय को भेजें।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

PunjabKesari

 

आदेशों में निदेशक मौलिक शिक्षा ने अप्रैल माह में जारी किए गए निर्देशों का हवाला देते हुए सभी गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों पर कड़ा प्रशासनिक संज्ञान लेते हुए बिना मान्यता के चल रहे प्राइवेट स्कूलों को बंद कराने को कहा है। इसके साथ ही बंद कराए गए स्कूलों की सूची मुख्यालय को भेजने के लिए कहा गया है। आपको बता दें कि प्रदेश में एक हजार से भी ज्यादा गैर मान्यता प्राप्त स्कूल संचालित हैं। इनमें से 100 से अधिक स्कूल गुड़गांव में संचालित हैं। यह वह स्कूल हैं जिनकी जानकारी विभाग को है। इसके अलावा कई ऐसे स्कूल अभी भी संचालित हो रहे हैं जिनकी जानकारी शिक्षा विभाग को ही नहीं है। इन स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए अब शिक्षा विभाग सख्त हो गया है ताकि छात्रों का भविष्य खराब होने से बचाया जा सके।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static