शिक्षा विभाग की सख्त हिदायत, 31 जुलाई तक सभी लंबित कार्य निपटाने के आदेश, नहीं तो...

punjabkesari.in Tuesday, Jul 28, 2026 - 08:33 AM (IST)

भिवानी: शिक्षा विभाग ने सभी जिला व खंड शिक्षा अधिकारियों और स्कूल मुखियाओं को 31 जुलाई तक सभी लंबित विभागीय कार्यों को हर हाल में निपटाने के निर्देश दिए हैं। 31 जुलाई अंतिम कटऑफ तिथि रखी गई है।

तबादलों के लिए क्रोनिक बीमारी व कपल केस के सभी प्रमाणपत्र इसी तिथि तक स्वीकृत करने होंगे। कपल केस के अंक केवल हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ में कार्यरत नियमित कर्मचारियों को मिलेंगे। शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव विजय दहिया ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

सभी स्कूलों को एमआईएस पोर्टल पर डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर मॉड्यूल का शुद्ध डाटा तत्काल अपडेट करने, डिजिटल सामग्री को छोड़कर अन्य अनुपयोगी सामग्री हटाने तथा बीईओ को एकल और शून्य शिक्षक वाले स्कूलों को छोड़कर सभी आंतरिक समायोजन तत्काल रद्द करने के निर्देश दिए गए हैं।

विभाग ने जर्जर शौचालयों और पानी की टंकियों को स्कूल प्रबंधन समिति की मंजूरी से हटाने, सभी प्रयोगशालाएं और पुस्तकालय नियमित रूप से संचालित रखने तथा किसी भी जर्जर भवन या कमरे में कक्षाएं संचालित न करने के आदेश दिए हैं। साथ ही स्वच्छ पेयजल, साफ शौचालय और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं हर स्कूल में सुनिश्चित करने को कहा गया है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static