हरियाणा के इस जिले में बनेगी ऑर्गेनिक फार्मिंग मंडी, कृषि मंत्री ने दी जानकारी

3/6/2022 9:01:22 PM

कुरुक्षेत्र (रणदीप) : कुरुक्षेत्र में 8 मार्च को प्राकृतिक खेती को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री और गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रेत शिरकत करेंगे। इस कार्यशाला के दौरान हजारों किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस संबंध में कृषि मंत्री जेपी दलाल ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुग्राम में जल्द ही ऑर्गेनिक फार्मिंग मंडी बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस बजट में प्राकृतिक कृषि के लिए अलग से राशि रखी जा सकती है ।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Writer

Vivek Rai