'संगठन विस्तार नहीं हुआ तो पार्टी को भुगतना पड़ेगा खामियाजा', गीता भुक्कल की हाईकमान को नसीहत

punjabkesari.in Saturday, Feb 01, 2025 - 03:04 PM (IST)

रोहतक (दीपक भारद्वाज) : यमुना के पानी को लेकर विवाद बढता जा रहा है। अब पूर्व शिक्षा मंत्री एवं विधायक गीता भुक्कल का बयान आया है। गीता भुक्कल ने कहा है कि चुनाव के समय दोनों पार्टियां के नेता लोगों को बरगलाने का काम कर रहे हैं। 10 साल से दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार है और हरियाणा में BJP की सरकार है पहले किसी ने इस मुद्दे पर बात नही की अब चुनाव आ गया तो दोनों पार्टियों को पानी याद आ गया। 

दिल्ली के पास कांग्रेस ही विकल्प- भुक्कल

उन्होनें ने कहा, लोगों को सुविधा देना सरकार का काम है, जिसमें दोनों सरकारें नाकाम रही है, इस लिए जनता सब देख रही है। उन्होंने कहा कि अब दिल्ली के लोगों के पास कांग्रेस पार्टी ही विकल्प है, क्योंकि दिल्ली में जब शीला दीक्षित की सरकार थी, तब अनेकों विकास के कार्य हुए थे। इसलिए दिल्ली के लोग कांग्रेस पार्टी की ओर देख रहे हैं। कांग्रेस पार्टी का शीर्ष नेतृत्व लगातार दिल्ली की जनता के संपर्क में हैं। फिर दिल्ली में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने जा रही है।

विज की नाराजगी बता रही बहुत कुछ- भुक्कल 

वहीं कैबिनेट मंत्री अनिल विज के बयान पर गीता भुक्कल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अनिल विज की नाराजगी से साफ हो गया है कि भाजपा के 100 दिन का कार्यकाल कैसा रहा है। क्योंकि अनिल विज भाजपा पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश में मंत्री हैं। जब वही सरकार के कार्यों से नाराज हैं तो नायब सैनी की सरकार के 100 दिन के कार्यो का अंदाजा लगा सकते हैं।

भुगतना पड़ सकता खामियाजा- गीता

वहीं प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का संगठन ने बनने पर गीता भुक्कल ने माना कि इसका खामियाजा विधानसभा चुनाव में पार्टी ने भुगता है। हालांकि शीर्ष नेतृत्व इस पर पूरी नजर बनाए हुए हैं और मीटिंग चल रही है, जल्द ही कुछ फैसला लिया जा सकता है। साथ ही उन्होंने चिंता जताई कि अगर नगर निगम, नगर निकाय और नगर परिषद चुनाव में संगठन का विस्तार नहीं होता है तो उसका खामियाजा भी पार्टी को भुगतना पड़ सकता है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yakeen Kumar

Related News

static