नेशनल स्पोर्ट्स डे पर मैराथन दौड़ आयोजित, नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भी लिया भाग

8/29/2018 12:17:11 PM

रेवाड़ी(मोहिंद्र भारती): हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर मनाए जाने वाले नेशनल स्पोर्ट्स डे के उपलक्ष्य में आज जहां जिला प्रशासन और खेल विभाग द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। वहीं रेवाड़ी पब्लिक स्कूल की ओर से भी नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। मैराथन दौड़ को नगराधीश डॉ वीरेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

इस कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा शहर के अनेक लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर स्कूल की मुख्य शिक्षिका ने कहा कि खेलों से जहां बच्चों में आपसी भाईचारे की भावना पैदा होती है। वही उनका स्वास्थ्य भी अच्छा होता है। इसके साथ ही खेलों से बच्चों का मनोरंजन भी होता है। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद न केवल हॉकी के जादूगर थे, बल्कि उन्होंने अपनी इस कला से पूरे विश्व में हॉकी को लेकर लोहा मनवाया।

Rakhi Yadav