स्टेक होल्डर्स एग्री मीट-2018 का आयोजन, किसानों की आय होगी दुगुनी

2/23/2018 4:54:02 PM

हिसार(विनोद सैनी): हिसार के चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में स्टेक होल्डर्स एग्री मीट-2018 का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों की आमदनी दुगुना करने तथा फसल अवशेष प्रबंधन बारे गहन मंथन किया। इस मौके पर हरियाणा के कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लिया। इस दौरान किसानों की दोगुनी आय बढाने को लेकर गहनता से विचार विर्मश किया गया। 



कृषि मंत्री ने बताया कि ये कार्यक्रम दो सत्र में आयोजित किया गया है। पहले सत्र में किसानों की आय बढ़ाकर दोगुना करने व किसानों की सभी फसलों का लाभ उन्हें आसानी से मिल सके इस पर विचार किया गया।



कृषि मंत्री ने बताया कि इस सम्मेलन में 33 किसान व कृषि विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिक भाग ले रहे हैं। दूसरे सत्र में किसानों की सरकार व हरियाणा कृषि विश्वविद्लाय से क्या क्या उपेक्षाएं हैं? इस पर चर्चा होगी। उन्होंने बताया कि किसानों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने बागवानी अवार्ड योजना शुरु की है। जो किसान कृषि व पशुधन में अव्वल आते हैं व अथवा मत्स्य पालन में अलग से कार्य करके आमदनी बढ़ाने का काम करते हैं उन्हें यह अवार्ड दिया जाता है। इस समय हरियाणा की मुराह नसल की भैंस भारत देश में मशहूर है और हरियाणा सबसे ज्यादा अनाज का उत्पादन करता है।