CM मनोहर लाल के OSD भूपेश्वर दयाल फोर्टिस हॉस्पिटल में हुए भर्ती, पिछले सप्ताह आए थे पॉजिटिव

9/2/2020 12:58:38 PM

चंडीगढ़ (धरणी) : हरियाणा में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे है। कई नेता भी इसकी चपेट में आ चुके है। बता दें कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ओएसडी भूपेश्वर दयाल मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती हुए है जिनकी रिपोर्ट पिछले सप्ताह कोरोना पॉजिटिव आई थी। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भूपेश्वर दयाल का घर पर ही इलाज चल रहा था। लेकिन तबीयत खराब होने पर कल फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।  



 

Manisha rana