उचाना से चुनाव लड़ेगा हमारे परिवार का सदस्य : अभय चौटाला

12/1/2018 10:37:24 AM

जींद(पंकेस): नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने कहा कि उचाना हलके के लोगों की मांग है कि हमारे परिवार से आने वाले विस चुनाव में कोई सदस्य चुनाव लड़े। हलके के लोगों की मांग को निश्चित रूप से पूरा किया जाएगा। विस चुनाव में इनैलो की तरफ से उनके परिवार का सदस्य चुनाव लड़ेगा। वह उचाना में पी.ए.सी. सदस्य डा. रामचंद्र जांगड़ा के निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 

उन्होंने कहा कि मेयर का चुनाव इनैलो, बसपा मिलकर लड़ेंगी। कांग्रेस चुनाव में हार के डर से सिंबल पर चुनाव लडऩे से मना कर गई है। भाजपा के पास भी अब तक कोई उम्मीदवार मेयर को लेकर सामने नहीं आ रहा है। इससे पहले नए बस स्टैंड के पास ब्राह्मण धर्मशाला में कार्यकर्ताओं को अभय चौटाला ने कहा कि उचाना आने से पहले ओमप्रकाश चौटाला से मिलकर आया था।

ओमप्रकाश चौटाला को बताया कि एक दिसम्बर से कुरुक्षेत्र से जन अधिकार यात्रा शुरू कर रहे हैं। ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि यह यात्रा जब तक जारी रखनी है जब तक एस.वाई.एल. का पानी हरियाणा को नहीं मिले, बेरोजगारों को रोजगार न मिल जाए। अभय ने कहा कि इनैलो, बसपा की सरकार बनने पर किसानों का कर्ज  माफ किया जाएगा। लड़कियों की पढ़ाई का पूरा खर्चा, सुरक्षा, 5 लाख रुपए कन्यादान दिया जाएगा।

Rakhi Yadav