हमारा पड़ोसी देश चीन दुनिया में फैला रहा था वायरस, हम विश्व को वैक्सीन व दवाएं करवा रहे उपलब्ध : धनखड़

4/17/2021 1:02:40 PM

चंडीगढ़ (धरणी) : कुरुक्षेत्र के डा० भीम राव अंबेडकर भवन में भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड ने कहा कि यह सदी भारत की है। मोदी जी के नेतृत्व में भारत अग्रणी भूमिका निभा रहा है। हमारा पड़ौसी देश चीन दुनिया में वायरस  फैला रहा था, हम विश्व को वैक्सीन व दवाएं उपलब्ध करवा रहे है।

उन्होंने  कार्यकर्ताओं को पार्टी की संस्कृति के बारे मे विस्तार से अवगत करवाया व भाजपा की विचारधारा यानि भू-सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, आर्थिक लोकतंत्र, अंत्योदय, शिक्षा का भारतीयकरण तथा पंच निष्ठाएं हैं। आज ये विचारधारा भारत की मुख्य विचारधारा बन गई है। कोई भी राजनीतिक दल इसे चुनौती नहीं दे पा रहा है और ना कोई विकल्प। बीते युग की पाश्चात्य परिणत विचारधाराओं के स्रोत सूखने लगे हैं। हमें भारतीयता के प्रवाह को और तेज करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी एवं राष्ट्रहित मे कार्य करते हुए आगे बढने के लिए भी प्रेरित किया। 

केन्द्रीय प्रशिक्षण विभाग द्वारा 2 दिवसीय मण्डल प्रशिक्षण शिविर का आरम्भ भारत माता, डा० शयामा प्रसाद मुखर्जी, प० दीन दयाल उपाध्याय, डा० भीमराव अंबेडकर के चित्रों पर पुष्पमाला डालकर हुआ। इस शिविर में  शहाबाद, नलवी, और धुराला मण्डलों के 150 से अधिक प्रदेश, जिला, मंडल पदाधिकारी, शक्ति केन्द्र प्रमुख, बूथ अध्यक्षों, बीएलए-2 आदि ने भाग लिया। प्रशिक्षण शिविर में विशेष रूप से प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड, कृष्ण कुमार बेदी, प्रदेश प्रशिक्षण सह प्रमुख मेहर चंद गहलोत प्रशिक्षण शिविर मे मौजूद रहे। दो दिवसीय ये प्रशिक्षण शिविर कुल 10 सत्रों में संपन्न होगा। आज पहले दिन प्रशिक्षण शिविर में 5 सत्र आयोजित किए गए। पहले सत्र में भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी ने कार्य पद्वति एवं संगठन सरचना विषय पर व्याख्यान दिया। दूसरे सत्र मे कुरुक्षेत्र सांसद नायब सिंह सैनी ने 2014 के बाद भारतीय राजनीति मे बदलाव पर बोलते हुए कहा कि। शिविर के तीसरे सत्र में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ओम प्रकाश अत्रे ने हमारा विचार परिवार पर अपना व्याख्यान दिया।

शिविर के अंतिम सत्र में प्रदेश सह प्रशिक्षण प्रमुख मेहरचंद गहलोत ने व्यक्तित्व विकास विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने व्यक्तित्व के रूपों, व्यक्तित्व के विकास, मार्ग तथा कुशलताएं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी में कार्यकर्ता प्रशिक्षण और कार्यकर्ता विकास का बड़ा महत्व है क्योंकि अपने स्वयं के विकास के साथ कार्यकर्ता पार्टी के विकास में भूमिका निभाता है। कार्यकर्ता के व्यक्तित्व विकास के लिए स्वयं मूल्यांकन भी करना चाहिए। व्यक्तित्व विकास अपने जीवन को अधिक सफल, प्रभावी, कार्यक्षम एवं अर्थपूर्ण बनाता है इसलिए इसका आग्रह रखना चाहिए। प्रशिक्षण शिविर में कोविड-19 की गाईडलाईन का विशेष रूप से ध्यान रखा गया। शिविर में जिला महामंत्री सुशील राणा, सुनील चन्द्रभानपुर, गौरव बेदी, कर्णराजतुर, मण्डल अध्यक्ष शहाबाद मुलख राज गुम्बर, विक्रम अटवान, सर्वजीत सिंह, शहाबाद चेयरमैन बलदेव राज चावला, पीयूष राव, इन्द्रजीत अरोड़ा, प्रदेश भाजपा युवा नेता कर्णप्रताप बेदी, जितेन्द्र धुराला, अरुण कंसल, जोगीन्द्र रत्ता, विक्रम शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी विनीत कवातरा व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Writer

Manisha rana