शहर से बाहर दोपहर में भी छाया रहता है कोहरा, शाम ढलते ही शहर में सफेद धूंध

12/22/2019 1:44:33 PM

गुडग़ांव (ब्यूरो): कोहरे का सितम शुरु हो गया है। यह वाहनों के लिए खतरनाक साबित हो रहा है। कोहरे का आलम यह है कि रात तो रात दिन के समय भी ज्यादातर समय कोहरा छाया रहता है। खासकर शहर से बाहर निकलते ही हाईवेज पर कोहरा के कारण वाहनों को अपनी हेडलाईट जलाकर रेंगना पड़ रहा है। ठंढ और कोहरे के कारण दृश्यता का स्तर दस मीटर से भी कम रह गया है। धूंध और कोहरें में वाहन दुर्घटना की संभावना भी बढ़ गई है।

यातायात पुलिस और गैरसरकारी संस्थाओं की ओर से लोगों को लगातार इस बारे में जागरुक किया जा रहा है कि सर्दी और कोहरे के इस मौसम में वाहन चलाते समय खास सावधानियां बरते। गुडग़ांव में भारी टै्रफिक को देखते हुए यहां के लिए कोहरा किसी आफत से कम नहीं है। जैसे-जैसे कोहरा घना होता जा रहा है, शहर की आंतरिक सड़कों सहित, हाईवेज पर वाहन रेंगते नजर आ रहे हैं। गत सप्ताह भर से सूर्यदेव के दर्शन लगभग दुर्लभ हो चुके हैं। तापमान में जबरजस्त गिरावट तो है ही, हवाओं की गति भी कम होने से कोहरे का जमाव लगातार कायम हैं।

कंपकंपा देने वाली सर्दी का सितम जारी है और पूरे दिन लोग ठंड से बचने के उपाय ढूंढते नजर आ रहे हैं। सुबह से दोपहर तक कोहरा छाया रहा, जिसका असर जनजीवन पर भी पड़ा। सुबह के समय विजिबिलिटी कम होने से वाहन चालकों को लाइट जलानी पड़ी और वाहनों की रफ्तार स्लो रही।

कई दिनों से कोहरा, गलन और शीतलहर का असर जिले में दिखाई दे रहा है। सुबह घरों से स्कूल जाने को निकले ब४चों के साथ ऑफिस जाने वाले लोगों के दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार कम रही। ठंड से बचने के लिए लोग जगह-जगह अलाव जला रहे थे। अधिकतम तापमान में 5 व न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई।

कोहरे और तेज हवाओं ने बढ़ाई गलन
 जिले में सर्दी का सितम जारी है। सुबह के समय कोहरे और दिन भर चल रही शीत लहर ने जीवन को थाम दिया है। धूप निकलने के बावजूद कड़ाके की ठंड का आम जनमानस पर सीधा असर पड़ रहा है। शाम ढलते ही बाजार खाली हो रहे हैं। रात्रि में सड़कें सुनसान हो रही हैं। शनिवार दिन का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हांलाकि मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगले चार दिनों तक मौसम साफ रहने और तेज धूप खिलने की संभावना जताई गई है, लेकिन बावजूद इसके सुबह और शाम के समय की कपकपाती ठंड पर कोई असद नहीं हागा। मौसम का मिजाज बार बार बदल रहा है। कभी रात में पाला, कभी सुबह कोहरा। बादल छाए रहने और कभी धुुंधली धूप होने मौसम में ठिठुरन बरकरार है।

बादल छाए रहने से बढ़ रही समस्या
शनिवार को सुबह भी आसमान में बादल छाए रहे। ठंडी हवा चलने और कोहरा छाए रहने के कारण लोगों की परेशानी और बढ़ गई। बादल रहने के कारण आकाश में सूर्यदेव भी थोड़ी देर के लिए निकले। 11 किमी बर्फीली हवाओं के बावजूद मौसम में ठिठुरन रहने शनिवार को दिन का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

अगले सप्ताह बढ़ेगी अधिक ठंड
मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को आकाश में बादल छाए रहने से मौसम ठंडा रहा। रविवार से मंगलवार तक दिन के समय तेज धूप खिलने के मौसम सामान्य रहेगा,लेकिन उसके बावजूद कपकपाती ठंड का असर जारी रहेगा। धूप खिलने के बावजूद अधिकतम तापमान सामान्य रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान में फिर से गिरावट आएगी।

Isha