जिले में ठंड का प्रकोप बढ़ा, रात्रि के समय पारा में आई 8 डिग्री की गिरावट

12/3/2019 1:23:51 PM

हिसार (ब्यूरो) : पहाड़ों पर पड़ रही बर्फबारी के कारण हिसार में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। ठंड बढऩे से सुबह और रात्रि के समय लोगों की कंपकंपी छुटी रही। दिन और रात का पारा सामान्य से नीचे चल रहा है। इस कारण ठंड का अहसास ज्यादा हो रहा है। 

पिछले 3-4 दिनों की बात करें तो रात्रि पारा करीब 8 डिग्री सैल्सियस लुढ़क चुका है। वहीं रात्रि के समय पाला पडऩे से भी ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को दोपहर का पारा 22.5 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 3 डिग्री सैल्सियस नीचे था। रात्रि पारा 7.6 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। 

यह पारा सामान्य से 2 डिग्री सैल्सियस नीचे है। उल्लेखनीय है कि दिसम्बर माह में कड़ाके की ठंड पड़ती है। 1973 में रात्रि पारा -1.5 डिग्री पर पहुंच गया था। हकृवि कृषि मौसम विभाग की मानें तो 4 दिसम्बर तक मौसम में बदलाव रहेगा। इन दिनों रात्रि पारा में गिरावट बनी रहेगी। 

Isha