रेस्ट हाउस के बाहर व्यक्ति ने पेड़ पर फंदा लगाकर किया सुसाइड(video)

5/23/2018 11:49:42 AM

यमुनानगर(सुमित ओबरॉय):  यमुनानगर के कैनाल रेस्ट हाउस के बाहर एक व्यक्ति ने पेड़ पर फंदा लगाकर सुसाइड कर दिया। सुबह सैर करने वाले लोगों ने व्यक्ति को पेड़ से लटके हुए देखा और इसकी सूचना यमुनानगर पुलिस को दी। वही इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी। फिलहाल, इस व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

फिलहाल आसपास के लोगों से रेस्ट हाउस के कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। मौके पर भी कोई दस्तावेज नही मिला। जिस कारण इसकी कोई शिनाख्त नहीं हो पाई। अब इसे 72 घंटे के लिए यमुनानगर के सिविल अस्पताल के शवगृह में रखा जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
 

Rakhi Yadav