थाने में ऱखी शराब गटक गए पुलिस वाले..! गायब हुई शराब की 150 से अधिक पेटियां...इंस्पेक्टर पर केस दर्ज

punjabkesari.in Saturday, Jun 20, 2026 - 12:10 PM (IST)

फतेहाबाद(रमेश): हरियाणा के फतेहाबाद जिले से खाकी को शर्मसार करने वाला एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ सदर थाने के मालखाने (जहाँ जब्त किया गया सामान सुरक्षित रखा जाता है) से शराब की 150 से अधिक पेटियां रहस्यमयी तरीके से गायब हो गई हैं। शक जताया जा रहा है कि पुलिसकर्मियों ने ही इस सरकारी माल को ठिकाने लगा दिया या फिर गटक गए। इस मामले के सामने आने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया है।

एसपी की औचक चेकिंग में खुली पोल
मामला तब प्रकाश में आया जब फतेहाबाद की नवनियुक्त एसपी (Superintendent of Police) निकिता खट्टर ने सदर थाने के मालखाने का औचक निरीक्षण और रिकॉर्ड की जांच करवाई। चेकिंग के दौरान जब जब्त की गई शराब के स्टॉक का मिलान किया गया, तो उसमें से 150 से अधिक पेटियां गायब मिलीं। मालखाने के रिकॉर्ड और रखरखाव में भारी अनियमितताएं पाए जाने पर एसपी ने तुरंत कड़ा रुख अख्तियार किया।

थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह पर गिरी गाज, दर्ज हुआ केस
एसपी निकिता खट्टर के सख्त आदेश के बाद फतेहाबाद के सदर थाना प्रभारी (SHO) प्रहलाद सिंह के खिलाफ तुरंत आपराधिक मामला (FIR) दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई यहीं नहीं रुकी; थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह को तुरंत प्रभाव से पद से हटाकर पुलिस लाइन हाजिर कर दिया गया है।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static