नियमों का उल्लंघन कर बेखौफ दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, लोहे को बाहर तक लाद कर चलते हैं चालक

10/7/2020 9:51:22 AM

यमुनानगर: वाहनों की ओवरलोङ्क्षडग के कारण सड़कों की हालत खस्ता हो रही है। लगातार दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। वहीं आमजन की जान को भी खतरा बना रहता है। शहर से होकर गुजरने वाले ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई नहीं होने से माल वाहक वाहन मालिक व चालकों के हौसले बुलंद हैं। यातायात नियमों का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है। 

सड़कों पर सुबह से देर रात तक ओवरलोड वाहन दौड़ते नजर आते हैं। मोटी कमाई के फेर में वाहन मालिकों को यातायात नियमों का ध्यान ही नहीं रहता। दूसरी ओर विभाग द्वारा भी ऐसे माल वाहक वाहनों पर कार्रवाई नहीं की जाती। मालवाहक चालक बेखौफ सड़कों पर यातायात पुलिस के नाक के नीचे वाहन पार कर रहे हैं। यातायात पुलिस द्वारा छोटे वाहनों पर तो लगातार कार्रवाई की जाती है लेकिन भारी वाहनों की जांच करना भी जरूरी है। जिससे इन चालकों को यातायात नियमों से कोई सरोकार नहीं रहता और वे जब चाहे तब मनमाने ढंग से सामान लोडकर गंतव्य की ओर रवाना हो जाते हैं।बना रहता है हादसे का खतरा

ओवरलोड वाहनों के दबाव से जहां सड़कों की हालत बद से बदत्तर होती नजर आ रही है वहीं राहगीरों की धड़कनें तेज हो जाती हैं, उसमें लदे सामानों के गिरने का भय तो रहता ही है, साथ ही कई बार ओवरलोड की वजह से वाहन अनियंत्रित होने से हादसे हो जाते हैं। जिसकी चपेट में आने से लोगों की जान भी जा सकती है। ऐसा ही हादसा कुछ दिन पहले जगाधरी क्षेत्र में हुआ था। जब लोहे से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में चालक जख्मी हुआ था। 

ऑटो चालक लोहे का गाटर, पट्टी, एंगल व सरिया को बाहर तक लाद कर रखते हैं। ये लोहे पर किसी तरह का संकेतक भी नहीं लगाते। इतना ही नहीं ये वाहन इतने वजन के लिए नहीं बने होते हैं। आपातकालीन में ब्रेक भी नहीं लगती। इसका परिणाम होता है हादसा। इसके अलावा जो वाहन ऐसे वाहनों के आगे पीछे होते हंै उनकी सुरक्षा में भी खतरा बना रहता है। रात के समय हादसे की आशंका ज्यादा रहती है।      

Isha