किराएदार विवाहिता महिला को मालिक ने दी नौकरी, नजदीकियां बढ़ा करता रहा दुष्कर्म, मामला दर्ज

10/11/2020 1:55:32 PM

कुरुक्षेत्र : शहर की एक पॉश कॉलोनी में रहने वाली महिला को मकान मालिक द्वारा अपनी दुकान में काम देकर नजदीकियां बढ़ाई तथा अन्य प्रलोभन देकर बलात्कार करने का शर्मसार मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पॉश कॉलोनी के एक किराए के मकान में रहने वाली महिला ने कहा कि वह दंपति सैक्टर-3 के एक मकान में किराए  पर रह रहे थे।

मकान मालिक के साथ उनकी पारिवारिक नजदीकियां बढ़ती गई। मालिक ने उसे दुकान पर काम पर लगा लिया। उसे दुकान में बिजनेस पार्टनर बना लिया। विवाहिता ने कहा कि आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर चंगुल में फंसा लिया औऱ उसके साथ बलात्कार करता रहा। इतना ही नहीं विदेश ले दाने के सपने भी दिखाए। कहा कि विदेश जाकर फाइनेंशियल सिस्टम ठीक हो जाएगा और अपने घर की मदद कर पाओगे। उसे पति से अलग करने का भी प्लान बनाते हुए कुरुक्षेत्र की अदालत में वकील के पास ले गया।

आरोपी ने कहा कि अपने पति को तलाक दे दे और वह भी अपनी पत्नी को तलाक दे देगा। दोनों ही विदेश जाकर रहेंगे। सोची समझी साजिश के तहत पति के खिलाफ तलाक का केस भी दायर करवा दिया। आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक फोटो व वीडियो भी बना डाली। इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धनकी देने के साथ-साथ जातिसूचक शब्द भी कहे। आरोपी का यह सिलसिला मार्च 2019 से 25 सितंबर 2020 तक चलता रहा। शिकायत मिलने पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच पुलिस उपाधीक्षक ममता सौदा को सौंपी है।  

Manisha rana