घर द्वार पर पहुंचाया जा रहा है ऑक्सीजन सिलेंडर, सरकार की मुहिम से बच रही कीमती जानें

5/17/2021 3:43:31 PM

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता): हरियाणा सरकार द्वारा शुरू किए गए ऑक्सीजन आपके द्वार अभियान के तहत लोगों को घर बैठे ऑक्सीजन की सुविधा मिलने लगी है। जिससे लोग काफी खुश हैं और सरकार का धन्यवाद कर रहे हैं। यमुनानगर में ऑक्सीजन आपके घर द्वार अभियान के तहत अभी तक 158 लोग इसका लाभ उठा चुके हैं।



इस बारे यमुनानगर के उपायुक्त मुकुल कुमार एवं रेडक्रॉस सचिव डॉक्टर सुनील ने बताया कि सरकार द्वारा बनाए गए पोर्टल पर लोग रजिस्टर्ड करके ऑक्सीजन की डिमांड कर रहे हैं। जिसके बाद घर के पते की वेरिफिकेशन के बाद लोगों को उनके घर द्वार पर ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है।



वहीं इस योजना का लाभ पाने वाले भी सरकार के इस अभियान से काफी संतुष्ट नजर आए। लोगों का कहना है कि उनके पोर्टल पर रजिस्टर्ड करवाने के आधे घंटे बाद ही उन्हें मैसेज आया और उसके कुछ समय बाद ही घर पर आकर सिलेंडर दे गए, जिसके लिए न्यूनतम चार्जेस लिए गए।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Writer

vinod kumar