विराट अस्पताल में ऑक्सीजन हुई खत्म, 4 मरीजों की मौत, सैकड़ों की अटकी सांसें

4/25/2021 3:43:42 PM

रेवाड़ी (महेंद्र भारती): कोरोना के बढ़ते कहर से देश में स्थिति गंभीर होती जा रही है। नए केस बढ़ने से अस्पतालों में ऑक्सीजन के लिए हाहाकार मची हुई है। इसी बीच रविवार को हरियाणा के रेवाड़ी में विराट अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म होने से चार मरीजों की मरने की मौत हो गई। वहीं सैकड़ों मरीजों की सांसें अटक गई। ऑक्सीजन खत्म होने के बाद मरीजों के परिजनों ने हंगामा मचा दिया। परिजनों ने अस्पताल के आगे जाम लगा दिया है। 

गनीमत रही कि आधे घंटे के बाद ही ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर एक गाड़ी अस्पताल पहुंची। इस गाड़ी में 20 ऑक्सीजन सिलेंडर अस्पताल में लाए गए। अस्पताल का कहना है कि जो सिलेंडर मिले हैं, उससे 1 घंटे तक ही पूर्ति हो पाएगी। अस्पताल में 100 से अधिक मरीज भर्ती है। अस्पताल संचालक का कहना है कि लगातार प्रशासनिक अधिकारियों को ऑक्सीजन की कमी होने की सूचना दी जा रही थी, लेकिन अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। ऑक्सीजन खत्म होने के बाद 4 मरीजों ने दम तोड़ दिया और अधिकांश मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। 

Content Writer

vinod kumar