दिवाली से पहले किसानों के चेहरे पर लौटी रौनक, धान के भाव में हुआ इजाफा

11/12/2020 10:04:57 PM

गोहाना (सुनील): खुशियों के त्याहोर दिवाली से ठीक पहले किसानों के चेहर पर रौनक लौट आई है। दिवाली से पहले गोहाना की अनाज मंडी में बासमती धान (जीरी) के भाव में 200 से 300 रुपए की तेजी आई है। भाव में तेजी आने से मंडी में धान की आवक तेज हो गई, किसान अपनी धान की फसलों के लेकर अनाज मंडी में पहुंच रहे हैं। धान के भाव में आई तेजी से किसानो के चेहरे पर भी रौनक लौट आई है, तो मंडी में धान की आवक एक दम से बढ़ गई है। किसान अपनी फसलों को घरों खेतो से लेकर मंडी में पहुंच रहा है। मंडी में एक दम आवक बढ़ने से एक बार फिर मंडी से लेकर सड़कों पर जाम की स्थिति पैदा हो गई है। जिसके चलते मंडी के बहार घंटो लम्बा जमा लगा रहा, मंडी में भी जाम जैसी स्थिति पैदा हो रही है।



गोहाना की अनाज मंडी में इन दिनों धान की फसल का सीजन जोरों पर है। मंडी में काम करने वाले दुकानदारों (आढ़ती) का कहना अबकी बार गोहाना की अनाज मंडी में उनकी फसल के भाव 1700 से 1800 तक बिक रहा था लेकिन पिछले दो दिनों में गोहाना की अनाज मंडी में बासमती धान का भाव 2200 से लेकर 2300 तक बिक रहा है धान के भाव तेज होने से किसानों को फायदा होगा और उनकी लागत भी पूरी हो सकेगी।

भाव कम मिलने से किसानों की लागत भी पूरी नहीं हो पा रही थी। अब बासमती के भाव में तेजी आने से किसानों को फायदा होगा। भाव में तेजी आने से किसानों के चेहरे पर रौनक भी लौट आई है। हालांकि पिछले साल की अपेक्षा अब भी भाव कम है. एक दो दिन में भाव में तेजी है। 



इस बारे गोहाना मंडी सचिव जगजीत सिंह कादयान ने बताया अनाज मंडी में पीआर की सरकारी खरीद 15 नवम्बर तक की जाएगी। इसके इलावा बासमती सभी किस्म की धान मंडी में आ रही है, जिनके भाव दो हजार से 2600 तक है। इसके इलावा मंडी में बाजरे की खरीद भी चल रही है, जो 15 नवम्बर तक चलेगी। अबकी बार पिछली बार की अपेक्षा धान की फसल अच्छी है। इस मंडी में भाव अच्छे मिलने से दूसरी मंडियों के किसान भी यहां अपनी फसल लेकर आ रहे हैं। मंडी में आने वाले किसानों के लिए सभी व्यवस्था की गई हैं।

vinod kumar