धान की खरीद शुरु हो गई, अब विपक्ष कोई और बहाना ढूंढे, झूठ नहीं बिकेगा: धनखड़

9/27/2020 8:33:51 AM

चंडीगढ़ (बंसल) : भाजपा के हरियाणा अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने धान की खरीद को हरी झंडी देने पर केंद्र सरकार के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने धान की खरीद की अनुमति देकर विपक्ष के मंसूबों पर पानी फेर दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने शनिवार को ही राज्य सरकारों के लिए 26 सितम्बर से धान की खरीद करने के निर्देश जारी कर दिए।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि देश में किसानों के नाम पर केवल राजनितिक रोटियां सेंकने वाले दलों के झूठ का घड़ा मोदी ने एक ही वार में फोड़ दिया, अब वह अपनी राजनीति को बचाए रखने के लिए कोई और बहाना ढूंढें। उन्होंने कहा कि धान की खरीद के निर्देश जारी होते ही देश के किसानों के सामने कांग्रेस समेत उन सभी दलों की सच्चाई सामने आ गई जो किसानों को जाकर बरगलाते थे कि मंडियां बंद होने जा रही हैं, होलै-होलै सब खत्म करेंगे पर अब तो होलै-होलै कांग्रेस खत्म होती नजर आ रही है। उन्होंने कहा न मंडी खत्म होगी, न एम.एस.पी., किसानों की फसल की खरीद हर साल यूं ही होती रहेगी।

Manisha rana