इंटरव्यू में छलका फिल्म निर्माता सुभाष घई का दर्द

10/30/2017 6:56:58 PM

कुरूक्षेत्र(रंदीप रोर): कुरुक्षेत्र पहुंचे प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक सुभाष घई ने पत्रकार वार्ता के दौरान पत्रकारों से अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा कि, मैं हरियाणा का निवासी हूं, हरियाणा के रोहतक से मैंने अपनी शिक्षा पूर्ण की है। हरियाणा से भावनात्मक तौर पर जुड़े हैं। उन्होंने कहा, अगर समय और मौका मिला तो महाभारत और गीता से जुड़ी फिल्म का निर्माण करेंगे, ताकि भगवान श्री कृष्ण और उनके संदेश को पूरी दुनिया तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने लोगों को संदेश दिया कि सभी मां-बाप को चाहिए कि वे अपने बच्चों को कला क्षेत्र से भी जोड़ें। 

हरियाणवी संस्कृति को बढ़ावा देने में उनके योगदान के सवाल पर वो उखड़ गए। सुभाष घई ने कहा हरियाणा में फिल्म स्कूल खोलने के लिए उन्हें दो बार जमीन मिली, लेकिन दोनों ही बार प्रपोजल रद्द हो जाने की वजह से उन्हें जमीन वापस लौटानी पड़ी। लेकिन अबकी बार बताना नहीं बल्कि कुछ कर के दिखाना उनका लक्ष्य है।