बीड़ी के चक्कर में जिंदा जला बुजुर्ग, हुई दर्दनाक मौत... रैन बसेरे में सो रहा था मृतक

2/20/2024 4:16:35 PM

हिसारः हिसार के बस अड्डे के पास रोडवेज बस में बनाए गए अस्थायी रैन बसेरे में जिंदा जलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान उमरा निवासी 60 वर्षीय प्रेम के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। प्रेम यहां लोगों से खाना मांग कर खा कर लावारिस की तरह फिरता रहता था। रात के समय रोडवेज की बस में बने अस्थायी रैन बसेरा में ही सोता था। सोमवार की रात को वह रैन बसेरा में ही सोया था। बस में पड़े गद्दे व कंबल लेकर सो रहा था।

पुलिस के अनुसार प्रेम ने नशा किया हुआ था। उसने रात को बीड़ी सुलगाई। उसने जलती हुई बीडी बिस्तर में ही डाल दी। जिस कारण गद्दे में आग लग गई। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Content Writer

Isha